संवाद न्यूज एजेंसी
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के कस्बा बाजार में मंगलवार को एक दंपती ने एक युवक से पहले गालीद्य-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज कराया। दर्ज मुकदमे के अनुसार नगर क्षेत्र के जमीन अताउल्लाह मोहल्ला निवासी राजकुमार पुत्र विश्वनाथ ने बताया कि उसकी आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़हलगंज बाजार का रहने वाले विजय वर्मा जो कि कुछ दिनों से चिरैयाकोट के जमीन अताउल्लाह मोहल्ला में रहता है। आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर वह मंगलवार की शाम चार बजे जब वह बाजार से निकल रहा था। तभी विजय और उसकी पत्नी सरिता ने उसका रास्ता रोककर उससे गाली-गलोज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो दोनों ने उससे मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच ने जुटी।