फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में संचालित हो रहा परिषदीय स्कूल

विज्ञापन
नगर के औरंगाबाद डीहवा स्थित मंदिर परिसर में एक कमरे में स्कूल के चलने के कारण मंदिर परिसर में पेड? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर क्षेत्र का बख्शीपुरा प्राथमिक विद्यालय औरंगाबाद डिहवा स्थित मंदिर परिसर में चलाया जा रहा है। यहां बुनियादी सुविधाएं तक बहाल नहीं हो सकी है। बारिश, तेज धूप और मंदिर में पूजन-अर्चन से पठन पाठन में बाधा आती है। विभागीय अधिकारी इस स्कूल के लिए एक अदद जमीन का टुकड़ा तक नहीं तलाश कर सके। ऐसे में अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। विद्यालय 1955 से मंदिर परिसर में संचालित हो रहा है। यहां 74 बच्चे हैं। मंदिर प्रशासन ने विद्यालय को एक कक्ष दिया गया है, जिसमें स्कूल का सामान रखा रहता है। बच्चों को मंदिर परिसर में ब्लैक बोर्ड के से पढ़ाया जाता है। तेज धूप तथा बारिश से वह मंदिर के हॉल में चले जाते हैं। आरटीई के तहत 30 बच्चों पर एक शिक्षक की तैनाती का प्रावधान है। सबसे अधिक दिक्कत बालिकाओं तथा शिक्षिकाओं को है। विद्यालय एक शिक्षक तथा एक शिक्षामित्र के भरोसे चल रहा है। मंदिर नदी तट पर होने से अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। आला अधिकारी मानीटरिंग करने जाते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं करा रहे। नगर शिक्षाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र में जमीन की तलाश की जा रही है। विकल्प न होने के चलते मंदिर कैंपस में प्राथमिक विद्यालय बख्सीपुरा का संचालन हो रहा है। बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा दिलाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें