फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठे मुकदमों के कारण क्षेत्र में नहीं रह पाया : अतुल राय

विज्ञापन
घोसी नगर के मदापुर समसपुर बैसवाड़ा पहुंचे पूर्व सांसद अतुल राय ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं
विज्ञापन
घोसी। बसपा के पूर्व सांसद अतुल राय ने मंगलवार को स्थानीय नगर के मदापुर समसपुर बैसवाड़ा निवासी बसपा कार्यकर्ता मुहम्मद फैज आलम के घर पहुंचकर उनकी 80 वर्षीय माता नूरजहां खातून के निधन पर शोक संवेदना जताई। पूर्व सांसद ने कहा कि चुनाव हराने के लिए सभी विरोधियों ने मिलकर झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। इसके कारण मैं क्षेत्र में नहीं रह पाया। बसपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग के लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती है। कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें। आने वाले चुनावों में पूरी ताकत से जुट जाएं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार राजू, मुहम्मद फैज आलम, संजय कुमार सिंह, राजेश कुमार, देवेंद्र कुमार राजन, रानू कुमार गौतम, ओम प्रकाश रंजन, सूरज कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें