नगर के बलिया मोड़ पर प्रवासी मजदूरों को भोजन कराते सीबीएसई इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन आफ इंडिया ?
- फोटो : MAU
मऊ। जिले के इंडिपेंडेंट स्कूल्स फेडरेशन के सदस्यों ने मंगलवार को लाकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के लिए बलिया मोड़ पर खाने-पीने की सामग्री के साथ-साथ फलों का वितरण प्रारंभ किया। इंडिपेंडेंट स्कूल्स फेडरेशन सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों का संगठन है। इसके अध्यक्ष राकेश गर्ग ने बलिया मोड़ पर कैंप लगाकर मजदूरों के लिए खाने के पैकेट्स और पानी की बोतलों के साथ- साथ फलों का भी वितरण करना शुरू किया। इसके पूर्व संगठन की तरफ से छह लाख 53 हजार रूपया की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की थी। फेडरेशन के सचिव मुरलीधर यादव ने विभिन्न विद्यालयों के चालक व परिचालक के प्रति आभार जताया। गर्ग ने बताया कि यह कार्यक्रम अनवरत चलता रहेगा जब तक कि प्रवासी मजदूरों का आना थम न जाए। इस अवसर पर संघ के सचिव मुरलीधर यादव, आशीष अग्रवाल प्रबंधक सनबीम स्कूल, बीडी सिंह प्रबंधक अमृत पब्लिक स्कूल, विजयशंकर यादव प्रबंधक लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल, विजय पाल प्रबंधक चंद्रा पब्लिक स्कूल, संजय सिंह प्रबंधक किड्स किंगडम स्कूल, डॉ. प्रवीण मद्धेशिया प्रबंधक किंग्स ईडन गार्डन स्कूल, परवेज अहमद पीकेएस पब्लिक स्कूल आदि उपस्थित रहे।