नगर के शारदा नारायन अस्पताल में कोरोना वारियर्स को सम्मानित करते भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के कार
- फोटो : MAU
मऊ। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ ने शारदा नारायन हॉस्पिटल के चिकित्सक और उनके स्टाफ को अंगवस्त्र एव प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एव मुख्य अतिथि डॉ अभय मणि त्रिपाठी ने हॉस्पिटल के चैयरमेन डॉ संजय सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ एकीका सिंह, डॉ सुजीत सिंह, डॉ मधुलिका सिंह, डॉ राहुल कुमार, डॉ रुपेश के सिंह, मनीष शर्मा, सर्वेश त्रिपाठी, सिस्टर कामिनी, रोशन राय एवं डॉ अश्वनी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ अभय मणि त्रिपाठी ने कहा की कोरोना की लड़ाई में वालिंटियर, स्वयंसेवक बनकर संक्रमण रोकने में इन लोगोें ने योगदान दिया। संचालन आनंद सिंह ने किया। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने किया। इस मौके पर डॉ एच एन सिंह, अशोक सिंह, नूपुर अग्रवाल, सचिन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।