मऊ।बीते पांच जुलाई को वाराणसी जिले के एक निजी अस्पताल से आई रिपोर्ट में जिले का एक लेखपाल पॉजीटिव मिला था। जिसके बाद उसे कोविड अस्पताल भर्ती करते हुए उसकी पत्नी तथा भाभी को जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में रखा गया था। मंगलवार को आई रिपोर्ट में लेखपाल की पत्नी तथा उसकी भाभी की रिपोर्ट निगेटिव आने पर दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं आईसोलेशन कोच में रखे गए दो अन्य संपर्कयों को सैंपल जांच को भेजा गया है। बताते चले कि दोहरीघाट ब्लाक के पुरमोती गांव निवासी युवक ने बीते 2 जुलाई को वाराणसी स्थित अस्पताल में जांच कराया था। पांच जूलाई को आई रिपोर्ट में वो पॉजीटिव मिला। युवक मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात है।