मऊ। जिले के विभिन्न दलों के युवा नेताओं ने सोमवार को प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक गौतम को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता राजविजय यादव ने कहा कि प्राइवेट विद्यालयों के प्रबंधकों के द्वारा करोना काल के समय से अब तक की बकाया फीस है उसकी वसूली के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया है। जब करोना काल में विद्यालय बंद थे। सारी व्यवस्थाएं बंद होने के कारण पहले से ही परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। सरकार और जिला प्रशासन संज्ञान लेकर प्राइवेट विद्यालयों मेें फीस माफ हो अन्यथा एक बड़ा आंदोलन जनपद में होगा। पूर्व महामंत्री छात्र संघ रविंद्र कुमार साहनी ने कहा कि जिला प्रशासन फीस माफी को लेकर नहीं चेता तो सैकड़ों अभिभावकों के साथ बड़ा आंदोलन होगा। छात्र नेता दीपक चंद्रा ने कहा कि आज जहां मध्यमवर्गीय परिवार करोना काल के बाद हालात अभी सुधरी ही नहीं है और स्कूलों से दबाव आना शुरू हो चुका है कि बच्चों की फीस जमा हो। ज्ञापन देने वालों में गगन कुमार, भीमसेन यादव, ओसामा अंसारी, विक्की कुमार, सोनू कुमार, विजय बहादुर साहनी, रवि प्रकाश व सुनील आदि शामिल रहे।