मऊ। जिले में सोमवार को 893 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला है। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को एंटीजन से 380 लोगों की जांच की गई। जबकि लैब से 513 लोगों की रिपोर्ट आई। दोनों जांच रिपोर्ट मकें कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले में 3014 मरीज मिल चुके है। इसमें 2973 मरीज रिकवर हो चुके हैं, 39 मरीजों की मौत हो चुकी है।