घोसी में कोरोना हॉटस्पॉट गांव कपरियाडीह में का निरीक्षण करते एसडीएम आशुतोष राय।
- फोटो : MAU
मऊ। बीएचयू मेडिकल कॉलेज से बुधवार की देर रात आई रिपोर्ट में जिले में पांच नए पॉजीटिव मामले मिले। इनमें जिला कारगार के दो बंदी भी शामिल है। जिन्हें गैंगस्टर के आरोप में 24 जून को जेल भेजा गया था। इसके अलावा नगर के रामपुर चकिया में मां-बेटी तथा घोसी तहसील के करतियापुरा में एक व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव मिला। सभी को कोविड अस्पताल परदहा में भर्ती कराने के साथ उनके संपर्क में रहने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। जिले में पांच नए केस से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब139 हो गई। इसमें 83 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके है, जबकि एक्टिव केस की संख्या 53 है। तीन की मौत हो चुकी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की देर रात बीएचयू से आई 165 जांच रिपोर्ट में 160 रिपोर्ट निगेटिव मिली, जबकि पांच पॉजीटिव है। संक्रमितों की केस हिस्ट्री खंगालने पर पांच में से दो जिला कारागार के बंदी हैं। दोनों नगर के औरंगाबाद बुलाकीपुरा मुहल्ले के निवासी हैं और गैंगस्टर के आरोपी है। पुुलिस ने दोनों को 24 जून को जेल भेजा था। यहां 27 जून को इन दोनों की सैंपलिंग हुई थी। वहीं मां-बेटी नगर के रामपुर चकिया गांव की संक्रमित मिली। दोनों मुंबई से 23 जून को लौटी मॉ-बेटी हैं। इनकी भी सैंपलिंग 27 जून को हुई थी। इसके अलावा एक केस घोसी तहसील कपडियाडीह में मिला। यहां मुंबई से लौटा 60 वर्षीय वृद्ध कोरोना पॉजीटिव मिला। इसके साथ जिले में मरीजों की संख्या 139 पहुंच गई है। इसमें 83 मरीज ठीक हो चुके है, जबकि 58 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं तीन मरीजों की रिपोर्ट उनकी मौत के बाद आई। नगर के प्रेमनगर चकिया में महिला और उसकी 12 वर्षीय बेटी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मुहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित कर सील करने की कवायद की जा रही थी। वहीं घोसी तहसील के कपडियाडीह गांव में बुजुर्ग के कोरोना पॉजीटिव मिलने गांव को हॉटस्पॉट बनाया जा रहा था। बताते चले कि घोसी तहसील में बीते मंगलवार को मिर्जाजमालपुर तथा खानपुर बुजुर्ग में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर गांव को हॉटस्पॉट बनाया था।