कलेक्ट्रेट सभागार में अस्पतल के संचालकों एवं चिकित्सकों की बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी ज्ञ?
- फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के समस्त अस्पतालों के संचालकों तथा चिकित्सकों की बैठक हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षित रहते हुए अन्य व्यक्यिों का इलाज करें। साथ ही अस्पतालों में अनावश्यक भीड़ न जुटने दें। कहा कि इस कोरोना महामारी से निपटने के लिए चिकित्सकों की मुख्य भूमिका है। उन्होनेे कहा कि अपने अस्पतालों में इलाज के दौरान सावधानी रखें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। किसी भी डाक्टर को कोई जरूरत हो उसकी सूचना जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को दें। सभी डाक्टरों को निर्देश दिया कि सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान दें, यदि मरीज भर्ती करने योग्य है तो उसे भर्ती कर इलाज करें। विषम परिस्थितियों में यदि दूसरे जनपद से मरीज इलाज के लिए आए तो उसकी सूचना सीएमओ को अवश्य दें। इसमें हम सबकी सहभागिता अति आवश्यक है। अस्पताल संचालक डॉ. संजय सिंह ने कहा कि इस महामारी में निश्चित रूप से डाक्टर की मुख्य भूमिका मानी जा रही है। बदलते मौसम के कारण भी लोगों को खासी, जुखाम, सिरदर्द जैसी समस्या हो रही है तो लोग इससे भी डरे घबराए हुए हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। किसी अन्य प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो तो उसकी सूचना या जानकारी टेलीफोन पर भी ले सकते है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज, एसएमओ डब्लूएचओ डॉ. वैशाली शेखर, डॉ. सत्यानंद राय, डॉ. एससी तिवारी, डॉ. एसएन खत्री, डॉ. एसएनसिंह, डॉ. मनीष राय, डॉ. पीएलगुप्ता सहित सभी नर्सिंग होम के संचालक उपस्थित रहे।