फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद खत्म, शुरू होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोपागंज के हाट स्पाट दोस्तपुरा में कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने के बाद सर्वे को लेकर एसडीएम और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच जारी गतिरोध जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद रविवार को समाप्त हो गया। अब सोमवार से डोर टू डोर सर्वे का काम शुरु किया जाएगा। सर्वे के लिए 36 टीमें सर्वे का काम करेंगी। शुक्रवार को हुए विवाद के चलते डॉक्टरों ने एसडीएम सदर को हटाने की मांग की थी। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की पहल पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह की उपस्थिति में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एके रंजन,एसडीएम सदर अतुल वत्स, कोपागंज सीएससी प्रभारी डा. रमन कुमार झा के बीच वार्ता बैठक हुई। इसमें बीते शुक्रवार की शाम कोपागंज में आयोजित बैठक के दौरान एसडीएम तथा डॉ. आरके झा के बीच उपजे विवाद को निपटाने के लिए दोनों पक्षों में वार्ता हुई। वार्ता में एसडीएम और चिकित्सा अधीक्षक ने अपने अपने पक्ष रखे। वार्ता के दौरान डीएम ने दोनों पक्षों के बीच मतभेद समाप्त करके इस वैश्विक महामारी से लड़ाई में मिलजुल कर काम करने की जरूरत पर बल दिया। अंतत: दोनों पक्षों के विवाद का पटाक्षेप हो गया। और स्वास्थ्य कर्मियों ने सर्वे कार्य में पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से सहभागिता करने का संकल्प लिया। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बयान जारी कर विवाद समाप्त हो जाने की जानकारी दी और कहा कि मामलें के निराकरण बाद अब चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर्मियों का विरोध समाप्त हो गया। सोमवार से हाटस्पाट क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मी सर्वे कार्य शुरू करेंगे। उधर, सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को विभिन्न जगहों से 13 लोगों का सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजा गया। बताया कि रविवार तक जिले से 405 लोगों का सैंपल भेजा जा चुका है। जिसमें 371 लोगों की रिपोर्ट अब तक प्राप्त हो चुकी है, इसमें 370 की रिपोर्ट निगेटिव और एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि हॉटस्पाट क्षेत्र में नए सिरे से सोमवार से सर्वे कराया जाएगा। इसके लिए 17 टीमें गठित की गई है। इनके साथ अब वार्ड सभासद, लेखपाल, सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, होमगार्ड के जवान शामिल होंगे। टीमों के पास थर्मल स्कैनर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें