फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से आने वालों के घरों पर पहुंचीं स्वास्थ्य टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा/ रानीपुर/ कोपागंज। मुंबई से अपने घरों को लौटे लोगों का पता लगाकर स्वास्थ्य टीमें उनके घरों पर पहुंच रही हैं। उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं। उनको एहतियात बरतने की सलाह दे रही है।रतनपुरा ब्लाक के एक गांव के दो सगे भाई मुंबई रहते हैं। इसी गांव का एक अन्य युवक भी मुंबई रहता है। ये तीनों शनिवार को मुंबई से आए। इस बात की जानकारी पाकर सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों की टीम उनके घर पहुंचीं। टीम के सदस्यों ने उनके मुंबई रहने से लेकर किस किस के संपर्क में आए आदि जानकारियां एकत्र कर इनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी के साथ उनका प्रारंभिक परीक्षण किया। टीम ने इन्हे 14 दिन तक विशेष सावधानी बरतने और अधिक लोगों के संपर्क में न आने की सलाह दिया। मुंबई में रहने वाला रानीपुर ब्लाक के एक गांव का निवासी युवक शनिवार को महागनरी से वाराण्सी आया वहां से पैसेंजर से मऊ आकर अपने घर गया।उसके आने की जानकारी पाकर बस्ती के लोग चिंतित हो गए। लोगों ने 112 डायल पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने सीएचसी के उाक्टरों को सूचित किया। सीएचसी से प्रभारी डा. दिनेश कुमार और फार्मासिस्ट लोक नाथ सिंह गांव में पहुंचे, उसके स्वास्थ्य परीक्षण में सामान्य मिलने के बाद उसे सावधानी बरतने की सलाह दिया। कोपागंज ब्लाक के दो अलग अलग गांवों के दो युवकों के मुंबई से आने की सूचना पर स्वास्थ्य टीमें उनके घर पहुंचीं। एक युवक के स्वास्थ्य परीक्षण में हालत ठीक मिलने पर सावधानी बरतने की सलाह दिया जब कि एक गांव के एक युवक को निगरानी में रखने के लिए जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें