फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को कोरोना पीड़ित बता कमरे में बंद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोरोना के चलते क्षेत्र में अफवाहों का बाजार गर्म है। इसको लेकर गलत बात को भी लोग सही मान ले रहें हैँ। शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के दो गांवों में कुछ ऐसी ही घटना घटी, कोरोना को लेकर उड़ी अफवाह और ग्रामीणों की हरकत से स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन के भी माथे पर बल पड़ गए। तहसील क्षेत्र के जुड़नपुर गांव निवासी एक व्यक्ति जो गुरुवार को दुबई से वापस आया था। उसके आने की सूचना पर गांव वालों ने उसको एक कमरे में जबरदस्ती बंद कर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दिया कि उसे करोना हो गया है। इसको तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जाए। इस बीच में व्यक्ति अपनी सफाई देता रहा कि पूरी जांच होने के बाद मुझे एयरपोर्ट से बाहर छोड़ा गया है। लेकिन गांव वाले कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। इस बीच सूचना पाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. एपी सिंह मौके पर पहुंचे और उस व्यक्ति को कमरे से बाहर निकलवाया। जांच के बाद पता चला पूरी जांच के बाद कोरोना का कोई लक्षण न मिलने पर उसे एयरपोर्ट से छोड़ दिया गया है। स्वास्थ कर्मियों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। कोरोना से सम्बंधित अफवाह का दूसरा मामला तहसील क्षेत्र के हिंडोला गांव का है। उक्त गांव निवासी एक व्यक्ति को सर्दी जुकाम हो गया था। लक्षण को जानकर वह खुद को अपने को कोरोना से पीड़ित बताने लगा। गांव वालों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना दिया। इस बीच हिंडोला गांव में पहुंचे डॉक्टर एपी सिंह ने उसकी जांच करने के बाद उसे मामूली सर्दी जुकाम और वायरल बुखार बताया और काउंसलिंग कर उसकी शंका दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें