कोपागंज।दवा व्यापार वेलफेयर सोसायटी मऊ के महामंत्री प्रवीण पांडेय ने जारी बयान में दवा कारोबारियों से अपील किया है कि जनपद के सभी दवा कारोबारी जांच टीम का सहयोग करें।उन्हें अपनी दवाओं के खरीद बिक्री का अभिलेख मांगने पर जरूर दिखाएं। कहा कि इस आपदा की घड़ी में कुछ लोगो द्वारा यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि दवा कारोबारी दवाओं की कालाबाजारी कर रहे हैं।इसका दवा व्यपार वेलफेयर सोसायटी निंदा करती है।कोविड के लिए कुछ जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता नहीं होने के कारण लोगो मे यह भ्रम फैलाया जा रहा है जबकि डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा ही दवाओं की उपलब्धता स्टाकिस्टों के पास नहीं हो रही है।जनपद के अंदर जो भी कोविड से संबंधित दवाए आ रही हैंउसकी सूचना सभी लोग ड्रग इंस्पेक्टर को दे रहे हैं। कहा कि आक्सीजन,आक्सिमीटर आदि वस्तुएं के लिए किसी भी मेडिकल स्टोर पर न जाएं। यह सब चीजें सर्जिकल स्टोर पर उपलब्ध हैं।