मऊ। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने मंगलवार को लोक कल्याण सेवा न्यास द्वारा पर्यावरण संवर्धन के लिए निरंतर चलाए जा रहे अभियान के लिए न्यास के कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। राज्यपाल फागू चौहान पीडब्ल्यूडी डाक बंगला मऊ में न्यास के कार्यकर्ताओं को एक एक आम का पौधा और अंग वस्त्र देकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डीसीएसके पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सर्वेश पांडेय, मठलार डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी राय ,रोटरी क्लब के सचिव सचिंद्र सिंह, स्वर्णप्रभा ग्रुप के प्रबंध निदेशक जितेंद्र ,पतंजलि युवा भारत राज्य प्रभारी बृज मोहन , पतंजलि योग समिति के राजन वैदिक, नकुल यादव,राजेश गोस्वामी, कुंदन को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राज्यपाल के साथ पूर्व कुलपति प्रोफेसर हरिकेश सिंह,हौसला प्रसाद उपाध्याय,प्रवीण कुमार गुप्ता ,संगीता द्विवेदी, कृष्णा खंडेलवाल, मृत्युंजय द्विवेदी, दीनबंधु राय, दिवाकर मिश्रा, अंजली सिंह ,राहुल राय उपस्थित रहे।