फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: धोखाधड़ी के मामले में उपभोक्ता ने कुरियर कंपनी पर दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के निजामुद्दीनपुरा निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार की देर शाम सामान की डिलीवरी नहीं करने के मामले में कुरियर कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार निजामुद्दीनपुरा निवासी संजीव कुमार सिंह का भाई राजीव कुमार सिंह बंगलुरु स्थित एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बीते जून माह में उसके भाई को कंपनी द्वारा कनाडा भेज दिया गया। जिसके बाद भाई राजीव सिंह ने बिग ब्याज पैकर्स एवं मुवर्स गोपाल कुरियर के माध्यम से घरेलू उपयोग के सभी सामान बीते छह अक्तूबर को निजामुद्दीनपुर स्थित घर के पते पर भेजवा दिया। इसके लिए बुकिंग का 69 हजार रुपया कुरियर कंपनी को जमा कर दिया। लेकिन बुकिंग के एक माह बाद भी कुरियर कंपनी की तरफ से सामान की डिलीवरी नहीं की गई। जिसके बाद कुरियर कंपनी नंबर पर संपर्क किया गया। लेकिन कंपनी की तरफ से आजकल कह कर टालमटोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें