फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने पर मंत्रणा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य प्राधिकरण के निर्देश पर 11 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। लोक अदालत में बैंक देयों से संबंधित लंबित प्रकरणों का अधिकाधिक निस्तारण के लिए जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रामेश्वर की अध्यक्षता में प्री ट्रायल बैठक हुई। जनपद न्यायाधीश ने अपील किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक देयो से संबंधित लंबित प्रकरणों का अधिकाधिक निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले जो काफी लंबे समय से लंबित चल रहे हैं तथा जिसका निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में आसानी से हो सकता है। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, अग्रणी जिला प्रबंधक रणधीर कुमार, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, प्रवीण कुमार गौतम यूको बैंक, वरिष्ठ प्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया कमलेश कुमार, सुधीर पांडेय बड़ौदा यूपी बैंक, अभिषेक यादव, दिलीप कुमार मौर्य केनरा बैंक, जितेंद्र कुमार सिंह पंजाब नेशनल बैंक ,प्रशांत कुमार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित विभिन्न बैंक की शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें