फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्वीकृति के बाद भी शुरू नहीं हुआ अंडरपास का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। इंदारा-दोहरीघाट रेल मार्ग पर स्थित समपार संख्या 14सी पर अंडरपास स्वीकृति के एक साल बाद भी निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इस देरी का खामियाजा बड़ागांव मोहल्ले के सैकड़ों लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से घोसी आने-जाने में करीब दो किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। खासकर बुजुर्ग, स्कूली छात्र और बीमार लोगों को परेशानी होती है। मजबूरी में लोग रेलवे ट्रैक पार करके आते जाते थे। जब तक अंडरपास का निर्माण नहीं होता, तब तक स्थानीय लोगों के लिए जानलेवा बनी रहेगी। बावजूद इसके रेलवे प्रशासन की उदासीन बना है। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शमसुल हसन, पूर्व महामंत्री हरिद्वार राय, अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह और नागेंद्र राय के नेतृत्व में घोसी मुहल्ले के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल डीआरएम वाराणसी और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री से मिलकर अंडरपास बनाए जाने की मांग की थी। 13 फरवरी 2024 को समपार संख्या 14सी पर अंडरपास बनाए जाने की स्वीकृति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें