फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जांच के लिए गठित की तीन सदस्यों की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सर्वे को लेकर एसडीएम और डाक्टरों के बीच उपजे विवाद की जांच के लिए जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने तीन सदस्यों की टीम गठित किया। बताया कि डाक्टरो को शाम का समय मिलने के लिए दिया गया था। लेकिन वो नहीं आए। इसलिए टीम गठित की गई। इसके अध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा होंगे। सहयोगी में सीएमओ डा. एससी सिंह और सीओ नगर नरेश सिंह शामिल रहेंगे। बताया कि शुक्रवार की शाम को मंडलायुक्त कार्यालय से कोपाकोहना में बाहर से आए खदेरू राम नामक एक संदिग्ध के मिलने की शिकायत मिली है। जबकि स्वास्थ्य विभाग को इस के बारे में जानकारी ही नहीं। ऐसे में सर्वे पर सवालियां निशान लगना स्वभाविक है। डीएम ने बताया कि खदेरु राम के आने के मामले की भी जांच कराई जाएगी। आखिर सर्वे करने गई टीम को क्यों नहीं पता चला कि खदेरू कब और कहां से आया। यदि खदेरु राम को बुखार था, तो टीम ने उन्हें क्वारंटीन क्यों नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें