वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना में विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिलों का भुगतान कराने के लिए प्रतिदिन अलग-अलग मोहल्ले में जांच करके बिल जमा कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को एसडीओ नीरज कुमार के नेतृत्व कस्बा में 12 विद्युत कनेक्शन को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान टीम ने चार उपभोक्ता को घरेलू कनेक्शन दिए और पांच बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे। एसडीओ नीरज कुमार ने उपभोक्ताओं को सख्त निर्देश दिया कि बिना कनेक्शन के कोई भी उपभोक्ता बिजली का प्रयोग करते हुए पाया जाता है तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने राजस्व के रूप में 72 हजार रुपये जमा कराया। इस मौके पर अवर अभियंता अरविंद कुशवाहा, हृदय नारायण, सुधीर कुमार, रवि कुमार आदि बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद
पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद
पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद
पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद
पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद