मऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम ने शुक्रवार को सभी 9 ब्लॉकों अध्यक्षों का चयन कर उनकी सूची जारी कर दिया। इसमें घोसी ब्लॉक का अध्यक्ष एचसी प्रज्ञानंद दुर्गवेड़कर को बनाया गया है। जबकि बड़राव- चंद्रभान यादव, दोहरीघाट- शैलेश शाही, फतेहपुर मंडाव- सुरेंद्र राजभर, रतनपुरा -ओम नारायण शर्मा, परदहा- शैलेंद्र कुमार सिंह, रानीपुर-संजय सिंह, मोहम्मदाबाद गोहना- वीरेंद्र कुशवाहा और कोपागंज - त्रिभुवन कुमार भारती को बनाया गया है। जिलाध्यक्ष ने इन नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्षों से कहा है कि वे पार्टी की नीतियों के अनुसार संगठन को सशक्त बनाने में लग जाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की मुहिम चलाएं। संवाद