मऊ। देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना आजाद की पुणयतिथि पर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के तत्वाधान में सोमवार को शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित करके किया गया। शहर के औरंगाबाद में नगर अध्यक्ष मासूम अंसारी ने शिक्षकों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद ने देश में शिक्षा के क्षेत्र और और तकनीकी संस्थानों को स्थापित करने में अभूतपूर्व योगदान दिया दिया है। अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार कुरैशी ने कहा कि देश भर शिक्षा की मशाल को रोशन करने के लिए उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर व्यापक जनचेतना फैलाई है। इस कार्यक्रम का संचालक नसीम बेलाली ने किया। इस अवसर पर अबु बकर अंसारी, सुहैल नोमानी, अफसर खान, नजीर अहमद, न्याज शाही, सनाउल्लाह अंसरी,अजीजुर्रहमान, मोहम्मद वाजिद, ओजैर अहमद, इरशाद अहमद, मोहम्मद शहीद, ज्याउल हसन इफ्तेखार अहमद मौजूद रहे।