कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्घ सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक को संबो?
- फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैंप कार्यालय पर समीक्षा बैठक हुई। जिसमें जल जीवन मिशन एवं पाईप पेय जल योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा डीएम द्वारा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने शासन के शीर्ष प्राथमिकताओं में से 100 दिन के लक्ष्यों को समय एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने हेतु सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता द्वारा बताया गया कि फेज 2 के तहत 96 ग्राम पंचायतों के लिए पेयजल योजनाएं स्वीकृत हुई है। इसमें 71 योजनाओं पर कार्य शुरू हो चुका है। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अवशेष 25 योजनाओं पर अधिकतम10 दिनों के अंदर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। वहीं जल जीवन मिशन कार्यों में सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए नियुक्त आर.एस.ए., डीपीएमयू द्वारा किए जा रहे कार्यों की लगातार समीक्षा हेतु अधिशासी अभियंता ग्रामीण को निर्देश दिया। साथ ही इन एजेंसियों द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। वहीं फर्म द्वारा प्रस्तुत आगणन की जांच हेतु तीन सदस्यीय टीम जिसमें अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं अधिशासी अभियंता नलकूप की तकनीकी उप समिति द्वारा जांच करने के भी आदेश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अधिशासी अभियंता जल निगम, एल.सी. इंफ्रास्ट्रक्चर अहमदाबाद के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।