फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में छाई रहीं अतिक्रमण की शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील सभागार में शनिवार को सीडीओ रामसिंह वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य, आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 102 फरियादियों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत किया। इनमें पांच शिकायतों का निपटारा त्वरित रूप से किया गया। गोबरही निवासी विनय यादव ने अपनी भूमिधरी पर दबंगों के अतिक्रमण की शिकायत किया।काठतराव निवासी चन्दभान ने गांव के सार्वजनिक रास्ते पर पेड़ लगा कर अवरुद्ध करने की शिकायत किया ।सिपाह इब्राहिमाबाद निवासी रामनाथ ने गांव में पीडब्लूडी की भूमि को कब्जा मुक्त करने की फरियाद की। बेलभद्रपुर निवासी कालिका सिंह ने शिकायत किया कि उसके पडोसी छत का बरसात का पानी नहीं बहने दे रहें है। महुवी निवासी लक्षीराम ने रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग किय। सीडीओ रामसिंह वर्मा विकास ने सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसरित कर शीघ्र निपटारा करनें के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.बीके यादव, बीडीओ जयेश कुमार सिंह, आपूर्ति निरीक्षक रवि रंजन,डा.राजीव कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक सौरभ राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें