ज्ञापन सौंपने जाते नगवां गांव के लोग।
रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के नगवां ग्रामसभा के ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर गांव में मनरेगा कार्य में हुई धांधली की शिकायत करते हुए ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि विकास खंड स्तर से हुई छह सूत्रीय जांच में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं तकनीकी सहायक के पर सरकारी धन के गबन का आरोप सिद्ध होने के बाद ढा़ई महीना बीत गए हैं। लेकिन आरोपियों के विरुद्ध न तो कोई कार्रवाई हुई और न ही घपले की रकम की वसूली ही। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह के भीतर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से परमात्मा नंद सिंह, रामायण चौहान, गिरिजाशंकर सिंह, राजेंद्र सिंह, ध्रुव नारायण, बिजई चौहान, जय बहादूर आदि रहे।