फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने से कोपागंज नंपा की बैठक नहीं होने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। नगर पंचायत के सदस्य मोहम्मद अरशद ने अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर शिकायत किया है कि पिछले छह महीने से नगर पंचायत समिति की बैठक नहीं बुलाई गई है। इससे वार्डों में साफ सफाई, नाली निर्माण, सड़क निर्माण प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इसके अलावा जो नाली निर्माण हुआ है उसको अभी तक मुख्य नाली से नहीं जोड़ा गया है जिससे घरों का गन्दा पानी खेतों में एकत्र हो रहा है। इसके चलते कई किसानों की फसल बरबाद हो गयी है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 में मौलवी राशिद के जमीन से बना नाला अभी तक मुख्य नाले से नहीं जोड़ा गया है। जिसके चलते घरों का गंदा पानी खेतों में भर रहा है जिससे कई किसानों की फसलें बरबाद हो गई हैं। वार्ड में साफ सफाई न हो रही है। मुहल्ले में अन्य कोई विकास कार्यो के न होने से नाराज सभासद मोहम्मद अरशद ने अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव को पत्र लिखकर नगर पंचायत समिति की बैठक जल्द बुलाने की मांग किया है। उन्होंने वार्ड नंबर 13 में 14 सूत्रीय नाली ,इंटरलाकिंग ,प्रकाश व्यवस्था आदि विकास कार्यो को कराने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें