फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: माइक्रो फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक के खिलाफ तहरीर, पैसे नहीं देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के बड़ागांव निवासी दो लोगों ने बड़ागांव स्थित एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी संचालक पर पैसा जमा कराने के बाद वापस देने में हिला हवाली का आरोप लगाया है। शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को मिली तहरीर के अनुसार माइक्रो फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक ने दोगुना होने की बात कहकर छह साल तक पैसे जमा कराए। कोतवाली के जमालपुर विक्कमपुर निवासी महावीर विश्वकर्मा ने छह साल में फाइनेंस कंपनी के एक खाते में 23,500 रुपये और दूसरे बैंक खाते में 23,000 रुपये जमा कराए। वहीं बड़ागांव निवासी संध्या मिश्रा ने छह साल में 59 हजार रुपये जमा कराए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें