घोसी नगर के सीताकुंड के पास से जैनापुर को जाने वाली सड़क पर रेलवे के अंडर पास में लगा बरसात का
घोसी नगर के मझवारा मोड़ सहित आसपास के क्षेत्रों में दोहरीघाट-इंदारा रेल मार्ग पर बने अंडरपास में बारिश का पानी भरने से आवागमन प्रभावित है। उचित निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी नहीं निकल पा रहा है। बुधवार रात हुई बारिश के बाद मझवारा मोड़, बड़ागांव राजभर बस्ती और बनगांवा रेलवे क्रॉसिंग के नीचे बने अंडरपास में करीब तीन फीट तक पानी भर गया। इससे बृहस्पतिवार को स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आने-जाने में परेशानी हुई। क्षेत्र के अरविंद कुमार पांडेय, देवेंद्र कुमार, इंद्रजीत पटेल, रमेशचंद यादव आदि ने बताया कि अंडरपास में पानी भरने से यातायात प्रभावित होने के साथ हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।