कोपागंज। स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपयों की लागत से ग्राम पंचायतों में बनवाए गए सामुदायिक शौचालयों में ताले लटक रहे हैं तो कई जगह काम अधूरे हैं। ग्रामीणों के प्रयोग के लिए शौचालय का संचालन कब शुरू होगा इस पर जिम्मेदार खामोश हैं। शासन स्तर से दिशा निर्देश था कि ग्राम पंचायतों में कोई भी विकास कार्य कराने से पहले वहां ग्रामीणों की सुविधा के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालय का निर्माण होना है। इसके तहत क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। भवन तैयार होने के साथ ही रंग-रोगन का कार्य भी हो चुका है, लेकिन सामुदायिक शौचालय ग्रामीणों के प्रयोग के लिए कब खुलेंगे। इस पर ग्राम प्रधान से लेकर जिम्मेदार तक नहीं कुछ बता पा रहे हैं। वहीं लाड़नपुर में कई महीने पूर्व रंग रोगन कर तैयार सामुदायिक शौचालय में लटक रहा ताला शासन की मंशा पर पानी फेर रहा है