फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों ने मधुबन थाने पर किया बवाल

विज्ञापन
मधुबन के मीरपुर में मनरेगा मजदूरों पर ग्रामीणों द्वारा लाठी डंडा से प्रहार करने के बाद थाने के बा - फोटो : MAU
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव के सीवान मे रविवार की सुबह काफी संख्या में काम कर रहे मनरेगा मजदूरों को कतिपय लोग लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। इसके चलते कई मजदूर घायल हो गए। आक्रोशित मजदूरों ने काम बंद कर दिया। आक्रोशित मजदूरों ने थाना पहुंचकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। काफी संख्या में मजदूर देख पुलिस प्रशासन के हाथपांव फूलने लगे। लगभग डेढ़ घंटे तक जमकर नारेबाजी किया। प्रभारी निरीक्षक के आश्वासन पर मामला शांत हो सका। मधुबन थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव के सीवान में रविवार की सुबह मनरेगा के तहत काफी संख्या में मनरेगा मजदूर मिट्टी का कार्य कर रहे थे। उसी दौरान पूर्वाह्न लगभग 11 बजे गांव के ही कुछ लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और बिना कुछ कहे कार्य कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट करने लगे। जिससे कई मजदूर घायल हो गए। आनन फानन में मनरेगा कार्य को बंद कर आक्रोशित सभी मजदूर टेंपो से थाने पहुंच कर हंगामा करना शुरू कर दिया। घंटों नारेबाजी किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आरोपियों को जल्द से गिरफ्तार किया जाए। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने आक्रोशित मजदूरों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में राकेश, सीतारा, प्रभावति, लालती, मनौती, दुलारी, अमित कुमार, राजेश कुमार, प्रभंश, राम आशीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें