दीवानी कचहरी गेट पर मंगलवार को भी सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पर दर्ज मुकदमें के विरोध में प्
- फोटो : MAU
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल व उनके भाई तथा गनर के विरुद्ध दर्ज हुए मुकदमे को स्पंज करने तथा मुकदमा दर्ज कराने के साजिश कर्ताओ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने दीवानी कचहरी के मुख्य द्वार पर एकत्र होकर पुलिस अधीक्षक और एसओ के विरुद्ध नारेबाजी की। साथ ही वादकारियों को कचहरी परिसर में जाने रोके रखा। अधिवक्ताओं के दोपहर डेढ़ बजे गेट खोलने पर वादकारी कचहरी में प्रवेश कर सके। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के चलते वादकारियों को परेशानी हुई। इसके उपरांत अधिवक्ताओं की बैठक संघ के पुस्तकालय भवन मे वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मल्ल की अध्यक्षता में हुई बैठक में बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। जबकि प्रदर्शन नहीं होगा। आगे के संघर्ष की रूपरेखा के लिए कमेटी बनाने का फैसला भी लिया गया। साथी ही अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आईजी जोन वाराणसी से मिलकर पूरी घटना से अवगत कराएगा। बैठक में बार के अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर पाल, लालजी पांडेय, शैलेंद्र सिंह, सर्वेश सिंह, वृजभान पाल आदि लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया। संचालन महामंत्री ऋषिकेश सिंह ने किया।