फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत कालेज के छात्रों ने निकाली रैली

विज्ञापन
सर्वोदय पीजी कालेज घोसी से निकली यातायात जागरूकता रैली में शामिल छात्र और शिक्षक।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। सर्वोदय पीजी कालेज घोसी के तत्वावधान में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत एनएसएस, रोवर्स रेंजर्स के छात्र-छात्राओं की ओर से जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए प्राचार्या डा. वंदना पांडेय ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। जागरूकता रैली महाविद्यालय से होकर मझवारा मोड़ तक पहुंची और वहां से वापस कालेज परिसर पहुंच कर संगोष्ठी में तब्दील हो गई। इस दौरान छात्र छात्राओं ने बिना हेलमेट के यात्रा कर रहे यात्रियों को रोककर उन्हें सड़क सुरक्षा के नियम बता कर जागरूक किया। इस जागरूकता रैली में डॉ. शैलेंद्र पांडेय, डॉ. अमरजीत, डा. राजीव मिश्र, संतोष कुमार राय, डॉ.संजय राय, डॉ. शैलेंद्र पांडेय, डॉ. नवनीत उपाध्याय, राहुल त्रिपाठी, विनय पांडेय, मनोज चंद्रकेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें