फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त सहायक अध्यापक पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी बड़रांव की तहरीर पर नवंबर 2019 में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे बर्खास्त प्राथमिक विद्यालय भिखारीपुर के सहायक अध्यापक कमलाकांत यादव पर मुकदमा दर्ज किया है। अदरी नगर के खजूरी वार्ड एक के निवासी लालू यादव ने विभागीय अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे कर शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि मोहल्ले के कमलाकांत यादव ने हाईस्कूल की परीक्षा1988 में उत्तीर्ण किया था। जिसमें उसकी जन्मतिथि पांच जुलाई 1974 अंकित है। सहायक अध्यापक की नियुक्ति में यूपी बोर्ड का प्रमाण पत्र न लगा कर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के प्रमाणपत्र को लगाया। जिसमें जन्मतिथि में अंतर है। इसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी बड़रांव माधवेंद्र पांडेय को सौंपी गई थी। जांच में आरोप सही पाया गया। बीईओ की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर द है। बीईओ बड़रांव माधवेंद्र पांडेय ने बताया कि कमलाकांत यादव को नवंबर 2019 में बर्खास्त कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिक्षक से वेतन की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें