मऊ। जिला अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सौरभ त्रिपाठी को सीएमएस ने शुक्रवार को चेतावनी पत्र जारी किया। सीएमएस डॉ. धनंजय कुमार ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में तैनात ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सौरभ त्रिपाठी की ओर से महिला मरीज को न देखे जाने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो को संज्ञान लेकर दुबारा ऐसा न करने की हिदायत के साथ चेतावनी पत्र जारी किया गया। संवाद