मऊ। सीएम योगी शुक्रवार 3.30 बजे शाम को नवनिर्वाचित प्रधानों से वेबिनार के माध्यम से बात करेंगे। प्रधानों से वेबिनार के माध्यम से बात करने की व्यवस्था कराने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर ने सभी खंड विकास अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारियों को निर्देश किया है कि ग्राम प्रधानों से वेबिनार के माध्यम से मुुख्यमंत्री की बात कराने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने सचिवों को निर्देश किया है कि प्रत्येक ग्राम प्रधान के साथ सचिव अथवा पंचायती राज विभाग का एक कर्मचारी अवश्य मौजूद रहे और वेबिनार के लिए लिंक की व्यवस्था करे। उन्होंने कहा है कि निर्धारित समय साढ़े तीन बजे से से पांच मिनट पहले ही लिंक जोड़ दिया जाए और सभी प्रधान वहां पहले से ही मौजूद रहें। इस आशय का पत्र अपर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को भेजा है।