फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सीएम ने कल्पनाथ राय के विकास कार्यों को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जीवन राम हास्टल के मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के कद्दावर कांग्रेस नेता स्व. कल्पनाथ राय की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय ने मऊ समेत पूर्वांचल में काफी विकास किया है। उनके योगदान को भुलाया नहीं किया जा सकता। उनके बाद आने वाले सपा बसपा के जनप्रतिनिधि कोई विकास कार्य नहीं करा सके। उन्होंने जनपद के निवासी कवि स्व. श्याम नारायण पांडेय को याद किया। कहा कि महाकवि ने अपनी रचनाओं के माध्यम से देशभक्ति की भावना का संचार किया। स्वामी सहजानंद राय का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि उनकी सोच ने समाज को एक दिशा दी। उन्होंने कहा कि ऋषियों-मुनियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और साहित्यकारों की जिस धरती को पावन तमसा ने अपने आंचल में रखकर पवित्र किया है, उसे नमन करता हूं। कहा कि यह जिला महान विभूतियों की पहचान था लेकिन बसपा और सपा की सरकार ने इसकी पहचान ही बदल दी। कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश का बहुमुखी विकास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें