घोसी में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते नगर पंचायत कर्मी।संवाद
मऊ। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रविवार को नगर पंचायत घोसी के कई वार्डों में अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर सार्वजनिक स्थलों, गलियों, नालियों और मुख्य मार्गों की साफ-सफाई कर लोगों को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने का संदेश दिया। सफाई कर्मचारियों ने जगह-जगह जमा कूड़ा-कचरा हटाया और नालियों की सफाई की।अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर भी सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में नागरिकों की भागीदारी बेहद जरूरी है। सफाई केवल नगर पंचायत की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। लोगों के सहयोग से ही घोसी को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों के साथ आसपास की सार्वजनिक जगहों को भी साफ रखने की अपील की। इस अवसर पर रामकांत चौहान, विमलेश कुमार, अस्करी बेगम आदि उपस्थित थे।