फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठवें दिन भी चला स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
नगर में सेनेटाइजेशन का कार्य करते नगर पालिका कर्मचारी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका द्वारा जारी विशेष स्वच्छता अभियान के तहत शुक्रवार को वार्डों के अलावा शहर के धार्मिक स्थलों (मस्जिद, मंदिर आदि) को सैनिटाइज किया गया। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि शासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद द्वारा चलाया जा रहा विशेष स्वच्छता अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। सभी वार्डों में गलियों /मुहल्लों के साथ ही धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई के साथ सेनिटाइजर, ब्लीचिंग पावडर, मैलेथियान आदि दवाओं का छिड़काव किया गया। बताया कि शनिवार तथा रविवार को लॉकडाउन होने पर नगर में विशेष अभियान सदर चौक से चलाया जाएगा। इस दौरान नगर के सभी प्रमुख मार्ग, तिराहा, चौराहा, बाजार, सार्वजनिक जगहों के साथ वार्डों में व्यापाक स्तर पर अभियान चलाकर सैनिटाइज का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें