फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बरात में फायरिंग करने वाला सफाईकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर बाबूपुर गांव में तैनात सफाईकर्मी शिवशंकर राम को जिला पंचायत राज अधिकारी ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। कोपागंज थाना क्षेत्र के पिपरौता गांव निवासी लालधर प्रसाद के बेटे की बरात बीते 6 मई को बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के नेवादा (फरहा लौकी) गांव निवासी विशेश्वर राम के घर गई थी। उसी दौरान सफाईकर्मी शिवशंकर कुमार ने अपने लाइसेंसी बंदूक से बरात में फायरिंग की थी। उसी दौरान लड़की पक्ष के लक्ष्मण कुमार 25 को जंघा में तो आरोपी शिवशंकर कुमार को बेटे शिवम को भी गोली लगी थी। इस घटना से नाराज घरातियों ने सभी बरातियों को बंधक बना लिया था। उधर इस घटना के बाद लड़की के पिता विशेश्वर राम ने शिवशंकर कुमार के खिलाफ भीमपुरा थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसको बाद पुलिस ने आरोपी शिवशंकर को जेल भेज दिया था। मामले में मंगलवार को जिला पंचायत राज्य अधिकारी अजीत सिंह द्वारा सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें