मऊ। जिले के नगर पंचायतों में शासन ने शनिवार की देर शाम नामित सदस्यों की सूची प्रकाशित कर दी गई है। सदस्यों के चयन की सूची का प्रकाशन होने के बाद अब इनके चयन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मोहम्दाबाद गोहना : तहसील क्षेत्र के तीन नगर पंचायत मोहम्मदाबाद गोहना वलीदपुर और चिरैयाकोट में कुल नौ सदस्यों को नामित किया गया है। मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत में संजय तिवारी, रविंद्र यादव और पुष्पा देवी को सदस्य नामित किया गया है। वलीदपुर नगर पंचायत में नामित तीन सदस्यों में से विनोद गुप्ता, प्रमोद शर्मा और रामनगीना पासवान का नाम शामिल है। मधुबन नगर पंचायत में राहुल दीक्षित, महाप्रसाद गुप्ता, डब्बू चौधरी को चुना गया जबकि घोसी नगर पंचायत में फिराज तलवार खान, डॉ. नागेंद्र सिंह, रानी चौधरी नगर पंचायत में सदस्य बने हैं। जबकि चिरैयाकोट नगर पंचायत में सुरेंद्र पांडेय, अरविंद्र पासवन, विनय वर्मा को नामित किया गया। इसीक्रम में अमिला नगर पंचायत में विजय गुप्ता, सत्यव्रत राय, बबिता पटवा तथा अदरी नगर पंचायत में अंबिका गुप्ता, नरसिंह गुप्ता, आशीष मिश्र को नामित किया गया।कोपागंज नगर पंचायत में मनोज सोनकर, सुभाष गुप्ता, काशीनाथ वर्मा, वहीं दोहरीघाट नगर पंचायत में प्रहलाद मद्देशिया, सविता वर्मा, श्रीकांत श्रीवास्तव को सरकार ने नामित सदस्य चुना।