फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों का सिटी मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर का सौंद्रयीकरण का कार्य इन दिनों काफी प्रगति पर दिख रहा है। शुक्रवार को इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन तथा सीओ सिटी धनज्जय मिश्रा द्वारा नगर के रोडवेज परिसर में बन रहे पार्क का जायजा लिया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि बस स्टैंड मऊ के मुख्य द्वार पर सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया है यात्रियों को बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था कर दी गई है। बताया कि सुंदरीकरण का कार्य नगर पालिका मऊ तथा उत्तर प्रदेश परिवहन की कार्यदायी संस्था के द्वारा किया जा रहा है। बोले कि बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर कुछ दिन पूर्व ही अवैध अतिक्रमण हटवाया गया था।जिसके बाद बस स्टैंड के मध्य भाग पर स्टैनस स्टील की रेलिंग लगाने के साथ बस स्टैंड के मध्य में एक मिनी पार्क बनाने की योजना है। जिसमें यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सी आदि की व्यवस्था होगी, बोले कि कुर्सी और बेंच लगाई जा चुकी है।कहा कि रात्रि में यात्री इधर-उधर भटकते हैं जिन्हें आश्रय हेतु स्थान प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें