फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने किया पेयजल परियोजना का निरीक्षण

विज्ञापन
परदहां ब्लाक के बकवल में अमृत योजना के तहत बन रहे ओवरहेड टैंक का निरीक्षण करते सिटी मजिस्ट्रेट त् - फोटो : MAU
विज्ञापन
बढुआगोदाम। अधिशासी अभियंता जल निगम आजमगढ़ ने बकवल, परदहां पेयजल आपूर्ति परियोजना का निर्माण कार्य को एक दबंग द्वारा रोकने और सरकारी काम में बाधा डालने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मंगलवार को सरायलखंसी प्रभारी को जांच कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी अरूण कुमार के आदेश के बाद मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने पेयजल आपूर्ति योजना के तहत निर्मित ओवरहेड टैंक बकवल और परदहां का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता जल निगम आजमगढ़ ने जिलाधिकारी अरूण कुमार को अवगत कराया था कि एक दबंग ने पेयजल आपूर्ति योजना के तहत ओवरहेड टैंक के निर्माण कार्य को रोका जा रहा है। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डराकर मजदूरों को डांट फटकार लगाकर भगा दिया जा रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने दबंग के विरुद्ध जांच कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए थानाध्यक्ष सरायलखंसी और क्षेत्राधिकारी नगर को निर्देशित किया। साथ ही जांच में दोषी पाए जाने पर उस व्यक्ति पर गुंडा, गैंगस्टर में कार्यवाही करने का आदेश थानाध्यक्ष सरायलखंसी को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें