फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासी जल्द पाएंगे मुफ्त वाईफाई सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगरवासी जल्द ही शहर के दो प्रमुख स्थानों पर मुफ्त वाईफाई का आनंद उठा सकेंगे। नगर पालिका ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्थान का चयन भी कर लिया गया है। यदि सब ठीक रहा तो डिवाइस लगाने का काम जल्द शुरू होगा। नगरपालिका का दावा है कि माहभर में वाईफाई सेवा की सौगत दे दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर वासियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शहर के दो प्रमुख स्थानों पर वाईफाई सेवा शुरू करने को हरी झंडी दी है। इनके लिए उसने कलेक्ट्रेट और सदर चौक क्षेत्रों का चयन करते हुए मुफ्त में वाईफाई सुविधा का पहला चरण शुरू करने का निर्णय लिया है। पालिका का मानना है कि इन दोनों स्थानों पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में यह स्थान लोगों के लिए इंटरनेट से संबंधित कार्य करने का अच्छा जरिया बन सकता है। युवा वर्ग भी मूवी और गेम्स आदि डाउनलोड कर सकेंगे। पालिका ने वाईफाई लगाने के लिए डिवाइस की उपलब्धता को लेकर कवायद शुरू कर दी है। संभावना है कि जल्द ही डिवाइस मिल जाएंगे। वाईफाई सुविधा के लिए चिह्नित स्थानों के 50 मीटर की परिधि में निवास करने वाले लोग वाईफाई की सिक्योर नेटवर्क की मुफ्त सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि दो स्थानों पर वाईफाई के बाद जल्द ही दूसरे कई क्षेत्रों के लिए स्थानों का चयन किया जाएगा। ताकि इन इलाकों के लोग भी मुफ्त वाईफाई का फायदा उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें