फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकों का नगर पंचायत पर प्रदर्शन

विज्ञापन
कोपागंज नगर पंचायत कार्यालय पर नाली निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करती कोपा कोहना की महिलाएं ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। नगर पंचायत के कोपाकोहना में जलनिकासी का इंतजाम न होने और गंदा पानी सड़क पर बहने से गुस्साए नागरिकों ने शुक्रवार को नगर पंचायत पर प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या के निदान की मांग उठाई। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष पर विकास कार्यो में सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। कोपा कोहना के दलित बस्ती की आबादी करीब 1000 है। यहां अभी तक नाली का निर्माण नहीं हुआ है। दो वर्ष पूर्व जब यह क्षेत्र नगर पंचायत का हिस्सा बना तो लोगों को नाली बनने की आस लगी। लेकिन ययऐसा नहीं हो सका। ऐसे में घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। शुक्रवार की दोपहर नाराज लोगों ने भाजपा नेता डॉ. वीरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय पहुंच नारेबाजी के बीच विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था की नगर पंचायत अध्यक्ष अपने गृह वार्ड जो नए परिसीमन में जुड़ा है वहा कार्य करा रहे हैं लेकिन अन्य के प्रति सौतेला व्यवहार अपना रहे हैं। प्रदर्शन करने वालो में सितारा देवी, मीरा देवी, शिवम गुप्ता, बतासी कन्नौजिया, सुनीता यादव, धिराजी राजभर, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें