फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के लिए नगरवासियों ने किया योग और प्रणायाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को विश्व योग दिवस मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी तथा निजी प्रतिष्ठानों सहित आम लोगों ने इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा किया। योग को लेकर बच्चों, युवाओं सहित सभी में उत्साह का माहौल रहा। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम के आयोजन का शुभारंभ जिलाधिकारी अरुण कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलित कर किया। जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने योगाभ्यास कर उसकी खूबियों को जाना। जनपद मुख्यालय पर आयोजित इस मेगा कार्यक्रम में मुख्य योग प्रशिक्षक के रूप में विश्वा गुप्ता, राजन विश्वकर्मा एवं पद्ममा राय ने लोगों को योगाभ्यास की विभिन्न विधाओं एवं मुद्राओं का योगाभ्यास कराया। इस मौके पर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योगाभ्यास एक ऐसी क्रिया है जो शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने में मदद करती है। इससे कई तरह की बीमारियां समूल नष्ट हो जाती हैं। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जयराम यादव ने लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम के सफल संचालन में आयुष विभाग के डॉ. अशोक सिंह, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. अच्छेलाल, डॉ. सुरेश चंद्र चौधरी, प्रमोद कुमार राय तथा नेहरू युवा केंद्र के ओपी मिश्रा का विशेष योगदान रहा। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर एसपी सुशील घुले की अध्यक्षता में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक मिथिलेश यादव ने विभिन्न तरह के आसन/व्यायाम कराए और योग करने के लाभ बताए। कहा कि योग से न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, अपितु इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षकगण (यूटी) अंबर भास्कर, अजय विक्रम सिंह आदि शामिल रहे। अपर जनपद न्यायाधीश आसिफ इकबाल रिजवी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में जिला कारागार में योग दिवस पर योग प्रशिक्षक मृत्युंजय द्विवेदी एवं नकुल यादव ने योगाभ्यास कराया। इस दौरान जेल अधीक्षक नागेश सिंह, उप जेल अधीक्षक अमर सिंह, जेल विजिटर किरन यादव, धीरज त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश तिवारी रहे। शारदा नारायन हॉस्पिटल में लगे योग शिविर में प्रशिक्षक सुनैना साहनी ने योग के तरीके बताए। चैयरमेन डॉ. संजय सिंह ने कहा कि रोजाना योग करने से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में विकास होने के साथ ही तनाव और डिप्रेशन भी कम होता है। डीएवी इंटर कॉलेज में योग दिवस पर योग प्रशिक्षक सूर्यभान शर्मा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि देव भास्कर तिवारी प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज ने की। सैनिक संस्थान में विद्यालय प्रबंधक ब्रिगेडियर डॉ. पीएन सिंह की अध्यक्षता में सुबह सैनिक कालेज आफ नर्सिंग होम के 200, सैनिक कालेज आफ फार्मेसी के 120 और सैनिक आईटीआई के 220 छात्र छात्राओं ने योगाभ्यास किया। इंदु प्रकाश पॉलीटेक्निक तथा साईं कॉलेज ऑफ फार्मेसी सिकटिया के शिक्षकों और छात्रों ने योग किया। डॉ. मनीष कुमार राय ने कहा कि सूर्य दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए फायदेमंद है। वहीं, डॉ. भीम राव आंबेडकर स्टेडियम में बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एवं हास्पिटल तथा प्रकाश नर्सिंग कालेज के 500 छात्र छात्राओं ने योग किया। इस दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जेपी दूबे, डॉ. आशुतोष सिंह, डायरेक्टर डॉ. मनीष कुमार राय शामिल रहे। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देवलास स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर के ग्राउंड में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत राय, संयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि शामिल रहे। चिरैयाकोट: अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर क्षेत्र के राम नवल सिंह स्मारक पीजी कॉलेज, पीकेएस पब्लिक स्कूल चिरैयाकोट में विश्व योगा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सूर्यनमस्कार, भुजंगासन, सिरसासन, वृक्षासन, सुखासन, त्रिकोणासन, ब्रज आसन, अनुलोम विलोम सहित विभिन्न योग से होने वाले लाभ को बताया गया। जिसमें कॉलेज प्रबंधक सहित सभी प्राध्यापक , प्राध्यापिकाओ एवं समस्त कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता का निर्वहन किया। पीकेएस पब्लिक स्कूल में भी स्कूल के प्रबंधक परवेज अहमद खान के द्वारा स्कूल के बच्चों में योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर परवेज अहमद खान ने योगा के महत्व पर प्रकाश डाला। दोहरीघाट: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर क्षेत्र में जगह-जगह योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुक्तिधाम सेवा संस्थान द्वारा मुक्तिधाम परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुक्तिधाम के योग शिक्षक बृजेश गुप्त के नेतृत्व में काफी संख्या में लोगों ने भाग लेकर करे योग रहे निरोग का संदेश दिया। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको द्वारा माधव शाखा पर एकत्रीकरण कर योग दिवस कार्यक्रम को वृहद रुप से मनाया गया।

नगर के शारदा नारायन अस्पताल में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते डा.संजय सिंह और अन्य स्वास्?- फोटो : MAU

जिला र्स्पोट्स स्टेडियम में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग कार्यक्रम में योग करतीं महि?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें