फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नौ अक्टूबर तक दाखिल होंगी सर्किल रेट की आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में जमीन की खरीद फरोख्त के लिए सर्किल रेट 13 अक्टूबर को बढ़ाया जाएगा। ऐसे में नौ अक्टूबर तक संबंधित उपनिबंधन कार्यालय में आपत्तियां दाखिल की जाएंगी। बढ़ी हुई सभी रेट सूची संबंधित उप निबंधन कार्यालय पर उपलब्ध करा दी गई हैं। ऐेसे में आपत्तिकर्ता किसी भी कार्यदिवस में इसको देख सकते हैं। एआइजी स्टांप राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में वर्तमान समय में प्रचलित मूल्यांकन सूची को पुनरीक्षित किया जाना है। सर्किल रेट का पुनरीक्षण जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती हुई विकास परक गतिविधियों, नवीन बाजारों एवं नए भागों के सृजन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। प्रचलित मूल्यांकन सूची के बाजारी मूल्य में हुई वृद्धि को समाहित करते हुए नई पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची में कृषि भूमि, अकृषि भूमि की दरें तथा वाणिज्यिक भवनों के मूल्यांकन की दरें आगामी 13 अक्टूबर से प्रभावी होंगी। प्रस्तावित सर्किल दरें सभी उपनिबंधक कार्यालयों में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें