फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर बैठकर पढ़ाई कर रहे बच्चे

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय देवसीपुर में बिना टाट लगाएं छात्र- छात्राओं को जमीन पर दिया गया भोजन।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
दुबारी। फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय देवसीपुर में बुनियादी सुविधाएं बहाल नहीं की जा सकी है। यहां बच्चों के बैठने के लिए डेस्क बेंच तो दूर टाट की व्यवस्था तक नहीं है। बच्चों को जमीन पर बैठकर ही पढ़ाई करनी पड़ रही है। अभिभावकों की शिकायत के बाद भी सुविधाओं को बहाल नहीं किया जा सका है। सरकार की तरफ से परिषदीय विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने के लिए कंपोजिट ग्रांट दी जाती है। देवसीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में डेस्क बेंच तो दूर बच्चों को टाट तक मयस्सर नहीं हो पा रहा है। बच्चों को जमीन पर गंदगी के बीच पढ़ना पड़ रहा है। इतना ही नहीं बच्चों को जमीन पर ही दोपहर का भोजन भी दिया गया। विद्यालय में 70 बच्चों का नामांकन किया गया है। विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक सहित दो सहायक अध्यापक हैं। प्रधानाध्यापिका अफसाना ने बताया कि इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें