फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी-उमस के बीच पढ़ाई कर रहे बच्चे

विज्ञापन
कोपागंज के पारा मुबारकपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल में बिना पंखा के पढ़ते बच्चे।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। सरकारी विद्यालयों में बच्चे गर्मी और उमस के बीच पढ़ाई करने को मजबूर हो रहे हैं। कारण कई विद्यालयों में पंखे नहीं हैं और जहां हैं वहां अघोषित कटौती और फाल्ट पंखा चलने में बाधा बन रहे हैं। हालांकि अधिकारियों को अवगत कराया गया है लेकिन वह अपनी जिम्मेदारी से मुंह फेरे हैं। जिले में 1208 परिषदीय विद्यालयों में 1.59 लाख बच्चे पढ़ रहे हैं। सरकार की तरफ से जिले के समस्त परिषदीय विद्यालयों को निजी विद्यालयों के समकक्ष खड़ा करने के लिए आपरेशन कायाकल्प लागू है, लेकिन योजना लागू होने के वर्षो बाद भी विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं बहाल नहीं की जा सकी हैं। नगर क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों में पंखा न लगने से बच्चों को भीषण गर्मी के मौसम में पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है। बढुआगोदाम: परदहां स्थित कंपोजिट विद्यालय में पंखा न लगने से बच्चे गर्मी व उमस के बीच पढ़ रहे हैं। विद्यालय में 128 बच्चों का नामांकन किया गया है। छात्र सुमित और संजीव ने बताया कि ज्यादा गर्मी होने पर पढ़ाई करने में मन नहीं लगता है। रतनपुरा: ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में पंखे लगे हैं। लेकिन आए दिन फाल्ट से बिजली गुल होने से यह पंखे शोपीस बने हैं। बीएसए डॉ. संतोष कुुमार सिंह ने बताया कि आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत समस्त परिषदीय विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं बहाल की जा रही है। शीघ्र ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें