फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कबड्डी, जिम्नास्टिक और योग में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय करमी में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक सांकृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं रस्साकसी, कबड्डी, खो खो, जिम्नास्टिक, योग, लोकगीत, लोकनृत्य, समूह गान में अपनी प्रतिभा दिखाई। ब्लॉक स्तरीय, जिलास्तरीय और मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में लोकगीत, जिम्नास्टिक और कबड्डी में प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिवशंकर सिंह, मो. अयूब खान, बलिराम चंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, अंजू सिंह, बृजेश कनौजिया, ओपी मौर्य, लल्लन, बसंत वैष्णव आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें