फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पुरानी रंजिश में बच्चों से की मारपीट, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार की रात चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। उमाकांत उर्फ मुन्ना द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार उसका पुत्र बुधवार को स्कूल से घर जा रहा था। तभी गांव के ही रामकिशुन निषाद, नीरज निषाद, निकेश निषाद के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रास्ते में रोक लिया। पुरानी रंजिश को लेकर उसे गाली देने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें